बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में सामाजिक, राजनीतिक बदलाव के साथ उत्तराखंडी अस्मिता की रक्षा के लिए निरंतर संघर्षशील उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी आगामी 24 सितंबर, रविवार को राजदीप होटल (बैजनाथ) में प्रातः 11:30 बजे से एक बैठक करने जा रही है।
एकजुट होकर संघर्ष की रूपरेखा पर होगा विचार
जिसमें पी सी तिवारी एडवोकेट केंद्रीय अध्यक्ष उपपा ने बताया है कि इसमें अपने सहयोगियों, साथियों एवं राज्य में राज्य आंदोलन के सपने साकार करने एवं राज्य की अवधारणा से खिलवाड़ कर इसे बदहाल करने वाली जन विरोधी ताकतों के खिलाफ एक सशक्त राजनीतिक विकल्प खड़ा करने एवं आम जनता के हितों की रक्षा, उनके सम्मान में विकास के लिए की रूपरेखा प विचार होगा।
की यह अपील
जिस पर सभी साथियों, सहयोगियों, से समान विचार के प्रबंधक जनों, छात्रों, युवा, महिलाओं से अनुरोध किया है कि इस महत्वपूर्ण सांगठनिक बमें भाग लेकर बैठक को सफल बनाए।