Site icon Khabribox

बागेश्वर: सरयू नदी में बना झूला पुल आवाजाही के लिए पूरी तरह बंद, पुल के दोनों तरफ लगें बैरियर, जानें वजह

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में सरयू नदी पर वर्ष 1913 में झूला पुल बनाया गया।

झूला पुल आवाजाही को बंद

जो‌ अब बीते कल गुरुवार से आवाजाही के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है। यह पुल 110 साल पुराना हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार इसके लिए नगर पालिका ने पुल के दोनों तरफ बैरियर लगा दिए हैं। बताया गया कि बीते दिन पुल के गार्डर और दीवार पर बड़ी दरार देखी गई। उसके बाद जिलाधिकारी ने त्वरित आदेश दिया और पुल को आवाजाही के लिए बंद कर दिया। पुलिस भी आवाजाही करने वालों पर नजर रख रही है।

Exit mobile version