Site icon Khabribox

दीजिए बधाई: अंतरराष्ट्रीय फलक पर छाने के लिए तैयार बागेश्वर के रोहित दानू, एशियाई गेम्स के लिए भारत की फुटबॉल टीम में हुआ चयन

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर के अंतरराष्ट्रीय फुटबाॅलर रोहित दानू का सुनील छेत्री की कप्तानी वाली देश की फुटबाॅल टीम के लिए चयन हुआ है।

खेल प्रेमियों में खुशी की लहर

मिली जानकारी के अनुसार शानदार फाॅरवर्डर रोहित का चयन 23 सितंबर से 8 अक्तूबर तक चीन के हांग्जो में होने वाले एशियाई गेम्स के लिए भारतीय टीम में हुआ है। इस खबर से समूचे जिले और खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।

इन प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन

बागेश्वर के बघर गांव निवासी रोहित दानू ने काफी छोटी उम्र में फुटबाॅल खेलना शुरू कर दिया था। उन्होंने फुटबाॅल की बारीकियां बागेश्वर के कोच नीरज पांडेय से सीखीं। रोहित दानू प्रदेश की अंडर-14 टीम का हिस्सा रहे। इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बूते वर्ष 2017 में 15 वर्ष की उम्र में भारतीय अंडर-17 टीम का हिस्सा बन गए। रोहित ने वर्ष 2017 में फीफा विश्व कप अंडर 17 में देश का प्रतिनिधित्व किया। रोहित भारतीय अंडर-19, अंडर-23 का हिस्सा भी रहे।

Exit mobile version