Site icon Khabribox

बागेश्वर: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने की आत्महत्या, पेड़ से लटका मिला शव

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली।

महिला ने की आत्महत्या

मिली जानकारी के अनुसार गरुड़ (बागेश्वर) में राजस्व पुलिस क्षेत्र नौगांव देवनाई घाटी के कफलढूंगा गांव निवासी मीरा देवी (38) ने अपने घर के पास एक पेड़ पर लटककर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। राजस्व पुलिस ने बताया कि पुलिस आत्महत्या करने के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। मृतका के तीन बच्चे हैं। मामले की जांच की जा रही है।

Exit mobile version