Site icon Khabribox

बागेश्वर: भारी बारिश से एक मकान ध्वस्त‌ व गौशाला क्षतिग्रस्त, कई सड़कें भी हुई बंद

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है।‌ बागेश्वर में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

बारिश से एक मकान ध्वस्त

वही यहां बारिश से एक मकान ध्वस्त हो गया जबकि एक गोशाला क्षतिग्रस्त हो गई। इसके अलावा भूस्खलन और मलबा आने से पांच सड़कों पर भी यातायात बंद है। मिली जानकारी के अनुसार अनर्सा के सन तोक निवासी जगदीश राम पुत्र अन राम का आवासीय घर क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं दुग नाकुरी तहसील क्षेत्र के जारती गांव निवासी अनी राम पुत्र बची राम के आवासीय मकान से लगी गोशाला भी क्षतिग्रस्त हो गई। गोशाला टूटने से एक बकरी की उसमें दबकर मौत हो गई। इसके अलावा कई सड़कों पर आवाजाही बंद है।

Exit mobile version