Site icon Khabribox

बागेश्वर: प्रभारी एस०ओ०जी० ने एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट टीम के साथ किया गया एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन, इन विषयों पर दी जानकारी

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। पुलिस अधीक्षक महोदय बागेश्वर, अक्षय प्रहलाद कोण्डे के आदेशानुसार, पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर/ आपरेशन अंकित कण्डारी के पर्यवेक्षण में दिनांक- 08.10.2023 को उ०नि० प्रहलाद सिंह, प्रभारी एस०ओ०जी० द्वारा एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट टीम के साथ एक दिवसीय कार्याशाला का आयोजन किया गया।

दी महत्वपूर्ण जानकारी

जिसमें यूनिट में नियुक्त कार्मिकों को अपने कार्यों को कैसे बेहतर किया जाए एवं समाज में बढ़ रहे अपराधों में रोकथाम हेतु महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष हिदायत दी गयी। कार्यशाला में उपस्थित अधि0/कर्म0 एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग से सम्बन्धित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गयी।

यह लोग रहें मौजूद

उक्त कार्यक्रम के दौरान उ0नि0 मीना रावत प्रभारी एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट पुलिस कार्यालय बागेश्वर सहित अन्य कर्माचारी मौजूद रहे।

Exit mobile version