Site icon Khabribox

बागेश्वर: पर्यटकों से गुलजार हुई पहाड़ों की रानी कौसानी, होटल हुए पैक

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। सितंबर का महीना है। जिसमें बाहर राज्यों से पर्यटक बागेश्वर पंहुच रहें हैं। वहीं पहाड़ों की रानी कौसानी पर्यटकों से गुलजार होने लगी है।

तैयारियों में जुटे होटल कारोबारी

मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि कौसानी में होटल और रेस्टोरेंट में भी पैक हो रहें हैं। होटल व्यापारी तैयारियों में जुट गए हैं। बताया गया है कि पर्यटकों को इस बार विशेष रूप से पहाड़ी व्यंजन गडेरी की सब्जी और मडुवे की रोटी भी परोसी जाएगी। ग्लोबल वार्मिंग के चलते कौसानी अब बारोमासी पर्यटक स्थल के रूप में जाना जाने लगा है।

Exit mobile version