Site icon Khabribox

बागेश्वर: अमस्यारी में बढ़ रहा गुलदार का आतंक, स्कूल भी कराने पड़ रहें बंद

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में गुलदार का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं अमस्यारी क्षेत्र में फिर से गुलदार दिखने से ग्रामीण दहशत में हैं।

गुलदार का बढ़ता आतंक

जिस पर यहां जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय और राजकीय इंटर कालेज अमस्यारी आज बुधवार को एक दिन के लिए बंद रखने के‌ आदेश दिए है। साथ ही वन विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। दरअसल गरुड़ तहसील क्षेत्र के इंटर कालेज अमस्यारी में 24 अगस्त सुबह सवा सात बजे गुलदार ने स्कूल जा रही भिलकोट की छात्रा ज्योति पर हमला कर दिया था। उसके साथ एक छात्रा भी थी। जिसके बाद से यहां गुलदार का आतंक बना हुआ है।

Exit mobile version