Site icon Khabribox

बागेश्वर: राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, जीते 21 स्वर्ण, 05 रजत और 08 कांस्य पदक, प्रदेश में मिला पहला स्थान

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। राज्य स्तरीय सब जूनियर और सीनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बागेश्वर जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है।

ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बागेश्वर जिला रहा अव्वल

राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन 19 से 21 अगस्त तक ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर सिटी क्लब में हुआ। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 10 जिलों के 275 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में बागेश्वर के खिलाड़ियों ने 21 स्वर्ण, 05 रजत और 08 कांस्य पदक जीते। इसके साथ ही खिलाड़ियों ने 34 पदक के साथ प्रदेश में पहला स्थान पाया है।

इन खिलाड़ियों ने जीते पदक

राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में देवाशीष दफौटी, देवांश तिवारी, नमन खेतवाल, गर्वित जोशी, यशराज देव, नैतिक रौतेला, आयुष दफौटी, प्रांजल बिष्ट, विवेक साह, महेंद्र परिहार, गजेंद्र परिहार, जगदीश जोशी, आयुष टम्टा, विवेक नेगी, याशिका कोरंगा, भूमिका टाकुली, लता कोरंगा, वर्षा देवली, कांति आर्या, चेतना टाकुली और प्रियंका रानी ने स्वर्ण पदक जीते हैं। खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर जिले के खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है।

Exit mobile version