Site icon Khabribox

बागेश्वर: फुटबॉल प्रतियोगिता में रूद्रपुर ने पिथौरागढ़ को 1-0 से हराया

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां नुमाइशखेत मैदान में फ्रैंड्स क्लब की ओर से ऑल इंडिया नाइन ए साइड ओपन फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।

फुटबॉल प्रतियोगिता

यह प्रतियोगिता जारी है। जिसमें बुुधवार को खेले गए मैच में कॉर्बेट एफसी रुद्रपुर की टीम ने पिथौरागढ़ फुटबॉल क्लब को 1-0 से हराया। इस मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि उद्योगपति दलीप सिंह खेतवाल ने किया। खेतवाल ने क्लब की सराहना की और 15000 रुपये की राशि प्रदान की।

Exit mobile version