Site icon Khabribox

बागेश्वर: उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी जनपद स्तर पर होंगे सम्मानित, उनके अमूल्य योगदान को स्मरण करते हुए नई पीढ़ी को राज्य के गौरवशाली इतिहास से किया जाएगा प्रेरित

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर जिले में आगामी आठ नवंबर को उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम का आयोजन

राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उत्तराखंड राज्य आंदोलन में योगदान देने वाले सभी राज्य आंदोलनकारियों के प्रति कृतज्ञता एवं सम्मान व्यक्त करने के उद्देश्य से बागेश्वर जनपद में “उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी सम्मान समारोह” आयोजित किए जाएंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले आंदोलनकारियों के अमूल्य योगदान को स्मरण करते हुए नई पीढ़ी को राज्य के गौरवशाली इतिहास से प्रेरित करना है। समारोह के दौरान राज्य आंदोलनकारियों को प्रशस्ति पत्र एवं शॉल देकर सम्मानित किया जाएगा।

दिए यह निर्देश

इस संबंध में को जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों का संघर्ष और व्यक्तित्व प्रेरणादायी है, उनका सम्मान हमारे लिए गर्व का विषय है। उन्होंने निर्देश दिए कि जनपद स्तर पर होने वाले सभी कार्यक्रमों को गरिमामय, सुव्यवस्थित एवं प्रेरणादायक ढंग से आयोजित किया जाए।

रहें उपस्थित

बैठक में अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल, उपजिलाधिकारी ललित मोहन तिवारी, अनिल कुमार चनियाल, परियोजना निर्देशक शिल्पी पंत, सीओ मनीष शर्मा, सीईओ विनय कुमार आर्या, राज्य आंदोलनकारी भुवन चंद्र कांडपाल आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version