Site icon Khabribox

बागेश्वर: संदिग्ध हालातों में ग्रामीण ने खाया सल्फास, उपचार के दौरान मौत

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में एक ग्रामीण ने सल्फास खा लिया। उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

जाने पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार की देर शाम चन्नापानी निवासी 65 साल के दलीप सिंह पुत्र आन सिंह ने सल्फास खा लिया। जिस पर आनन-फानन में परिजन उन्हें अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है।

जांच कर रहीं पुलिस

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version