Site icon Khabribox

बागेश्वर: दो दिवसीय जनपद भ्रमण पर आ रहे हैं विनय रूहेला, यह रहेगा कार्यक्रम

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। उपपाध्यक्ष उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन एवं पूर्व उपाध्यक्ष राज्य योजना आयोग उत्तराखंड सरकार विनय रूहेला बागेश्वर भ्रमण पर आ रहें हैं।

दो दिवसीय जनपद के भ्रमण पर

मिली जानकारी के अनुसार वह दो दिवसीय जनपद भ्रमण पर आ रहें हैं। इस संबंध में जिला कार्यालय से मिली जानकारी ने अनुसार विनय रूहेला कल‌ 23 अक्टूबर को 11.30 बजे बद्रीनाथ से चलकर शाम 6.30 बजे बागेश्वर पहुंचगे। जिसके बाद 24 अक्टूबर को सुबह सात बजे बागनाथ मंदिर में दर्शन करेंगे। दस बजे आपदा प्रबंधन के कार्यों एवं दोपहर एक बजे नगर पालिका व नगर पंचायत में आपदा से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक लेंगे। साथ ही प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इसके बाद वह सवा तीन बजे बागेश्वर से पिथौरागढ के लिए प्रस्थान करेंगे।

Exit mobile version