Site icon Khabribox

बागेश्वर: पल-पल बदल रहा मौसम, अस्पताल पंहुच रहें वायरल के मरीज

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में पल‌-पल मौसम में बदलाव जारी है। इसके अलावा वनाग्नि की घटनाएं भी बढ़ रही है। जिसमें लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। इससे अस्पताल में मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है।

बदलते मौसम और वातावरण में फैल रहें धुएं से बढ़ रही बीमारियां

मिली जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल में वायरल फीवर के साथ-साथ सांस और आंख संबंधी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जानकारी के अनुसार पिछले सप्ताह जिला अस्पताल में रोजाना औसतन 400 से अधिक मरीज जांच कराने पहुंचे थे। सोमवार को बड़ी संख्या में मरीज अस्पताल पंहुचे। जिस पर चिकित्सक मरीजों का इलाज करने के साथ-साथ उन्हें विशेष सावधानी बरतने की भी सलाह दे रहे हैं।

Exit mobile version