Site icon Khabribox

बागेश्वर: खेत में घास काट रहीं महिला पर ततैयों ने किया हमला, अस्पताल में भर्ती

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में ततैयों के हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी।

ततैयों के हमलें में बाल बाल बची महिला

मिली जानकारी के अनुसार 35 साल की मीना देवी पत्नी लक्ष्मण सिंह निवासी छानापानी बुधवार की शाम वह खेतों में घास काटने गई थी। तभी कुछ ततैयों ने महिला को काट लिया। जिसके बाद परिजन महिला को जिला अस्पताल लाए। जहां महिला का उपचार चल रहा है। महिला की हालत खतरे से बाहर हैं।

Exit mobile version