Site icon Khabribox

बागेश्वर: महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, मामले की जांच शुरू

बागेश्वर जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। गरूड़ तहसील के हरबाड़ कफलढूंगा देवनाई निवासी एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना के बाद राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उसे जिला मुख्यालय भेज दिया है।

मामले की जांच शुरू

राजस्व उप निरीक्षक रघुवी सिंह ने बताया कि मीरा देवी उम्र 38 पत्नी बहादुर गिरी का शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरवा दिया है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है। मामले में किसी ने कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।

Exit mobile version