Site icon Khabribox

बागेश्वर: घास काटने गई महिला का फिसला पैर, खाई में गिरने से मौत

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। कपकोट/बागेश्वर में एक महिला की खाई में गिरने से मौत हो गई।

खाई में गिरी महिला, मौत

मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत के वार्ड नंबर चार कन्यूटी निवासी उमा जोशी (40) पत्नी कैलाश जोशी शुक्रवार को चारे का प्रबंध करने के लिए पोथिंग गांव के जंगल की ओर गई थी। घास काटते हुए अचानक महिला का पैर फिसल गया और वह खाई में गिर गई। साथ गईं महिलाओं ने उसे खाई से बाहर निकाला और एक वाहन की मदद से सीएचसी कपकोट लेकर आईं। अस्पताल लाने से पहले महिला की मौत हो गई है। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Exit mobile version