Site icon Khabribox

बागेश्वर: खेत में काम कर रहीं थी महिला, सुअर ने किया हमला, गंभीर रूप से घायल


बागेश्वर से जुड़ीे खबर सामने आई है। बागेश्वर में जंगली सुअरों का आतंक बना हुआ है। जो फसलों के साथ लोगों को भी नुकसान पंहुचा रहें हैं।

सुअर के हमले से घायल हुई महिला

मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत डूंगर गांव में जंगली सुअरो के झुंड ने खेत में काम कर रही हेमा देवी पर हमला कर दिया। जिसमें महिला को गंभीर चोट आ गई। जिसके बाद महिला को जिला अस्पताल लाया गया है। जहां महिला का इलाज चल रहा है। वहीं इस घटना पर ग्रामीणों ने वन विभाग से मुआवजे की मांग की है।

Exit mobile version