Site icon Khabribox

बागेश्वर: लावारिस जानवरों से महिलाएं परेशान, की यह मांग

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर गरूड़ में लावारिस जानवरों से परेशान महिलाओं ने उनसे निजात दिलाने की मांग की है।

दिए यह निर्देश

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को महिलाएं तहसील दिवस पर लावारिश जानवरों को लेकर पहुंच गईं और प्रदर्शन किया। जिस पर महिलाओं ने लावारिस जानवरों की समस्या से निजात दिलाने की मांग की। तहसील दिवस में मौजूद एडीएम ने नाराज महिलाओं को भरोसा दिया कि इस समस्या का समाधान अवश्य होगा। उन्होंने नगर पंचायत के ईओ और पशु चिकित्साधिकारी से लावारिस छोड़े गए जानवरों की पहचान कर पशु पालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Exit mobile version