Site icon Khabribox

बागेश्वर: आकांक्षी ब्लॉक में शामिल कपकोट ब्लॉक में विभिन्न कार्यों को मजबूती से सुदृढ़ किए जाने को लेकर हो रहें कार्य- सीडीओ

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में  मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आकांक्षी ब्लॉक में शामिल कपकोट ब्लॉक में स्वास्थ्य एवं पोषण,शिक्षा,कृषि एवं जल संसाधन, वित्तीय समावेशन एवं कौशल विकास तथा बुनियादी ढांचों को और मजबूती से सुदृढ़ किए जाने को लेकर कार्य किए जा रहें है।

डेटा को पोर्टल पर ऑनलाइन न करने पर रैंकिंग में गिरावट

जिसके परिणामस्वरूप बेहतर कार्य करने पर नीति आयोग द्वारा जारी रैंकिंग में कपकोट ब्लाक ने गत दिसम्बर माह में देश भर में 10वीं रैंक हासिंल की थी। बताया कि वर्तमान में नीति आयोग द्वारा जारी रैंकिंग के परिपेक्ष्य में सीडीओ ने कहा जिले में लोक सभा चुनाव के चलते विभागों द्वारा डेटा को पोर्टल पर ऑनलाइन नही किया गया। जिसके चलते रैंकिंग में गिरावट आई है।

दिए यह निर्देश

उन्होंने जिले एवं ब्लॉक स्तरीय विभागीय अधिकारियों को डेटा को अपलोड करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि आकांशी ब्लाक की वे हर मंगलवार को विभागों के साथ बैठक कर समीक्षा करेंगे। तथा शतप्रतिशत मानकों को पूरा कर दोबारा से रैंकिंग में सुधार कर लिया जाएगा।

Exit mobile version