Site icon Khabribox

बागेश्वर: मारपीट व गाली-गलौज करने वाला युवक गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान बागेश्वर जिले के कांडा क्षेत्र में उपजे विवाद के बाद हुए मारपीट करने के आरोपी को पुलिस ने जांच के बाद गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश के बाद आरोपी को विभिन्न धाराओं में जेल भेज दिया है।

चुनाव प्रचार के दौरान उपजा विवाद :

थानाध्यक्ष मनवर सिंह ने बताया कि सात फरवरी को पीड़ित पवन कुमार पुत्र नयन राम निवासी गुरुना ने पुलिस में तहरीर सौंपी थी। जिसमें उनका कहना था कि छह जनवरी को संदीप सिंह नगरकोटी पुत्र भगवत सिंह सिंह नगरकोटी निवासी गुरना ने चुनाव प्रचार के दौरान उसके साथ मारपीट की और गाली-गलौज भी की। इतना ही नहीं जान से मारने की धमकी के साथ जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया गया।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया:

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 323/504/506 व 3(1) (आर)(एस) एससी/एसअी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया।

न्यायालय के आदेश के बाद भेजा जेल:

मामले की विवेचना पुलिस उपाधीक्षक शिवराज सिंह राणा ने की। पुलिस अधीक्षक ने मामले में कांडा के थानाध्यक्ष आरोपी के गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस ने आरोपी संदीप सिंह नगरकोटी को गुरुवार देर शाम उसके आवास से गिरफ्तार किया। शुक्रवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश के बाद उसे जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वालों टीम में आरक्षी बाल किशन, देवेश पांडे, राज कुमार आदि शामिल थे।

Exit mobile version