Site icon Khabribox

बागेश्वर: सरयू नदी में कूदा युवक, फायर रेस्क्यू टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से बचाया, पंहुचाया अस्पताल

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में आज दिनाँक 31.07.2024 को फायर स्टेशन बागेश्वर को सूचना प्राप्त हुई कि 01 व्यक्ति द्वारा नुमाइशखेत के समीप से सरयू नदी में छलांग लगा दी है।

भेजा अस्पताल

प्राप्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए FSSO बागेश्वर गोपाल सिंह रावत के कुशल मार्गदर्शन और नेतृत्व में फायर रेस्क्यू टीम द्वारा तत्काल घटना स्थल पहुंचकर सरयू नदी में बहते हुए व्यक्ति को अग्निकुंड के समीप घायल अवस्था में स्थानीय  लोगों की सहायता से नदी से बाहर निकाला गया और पुलिस की 112 की गाड़ी में ले जाकर इलाज हेतु जिला अस्पताल बागेश्वर भेजा गया। उक्त व्यक्ति के बारे में जानकारी प्राप्त करने पर नाम –पंकज कनवाल पुत्र तारा सिंह निवासी सेज बागेश्वर के रूप में हुई।

फायर  रेस्क्यू टीम रहीं शामिल

1.LFM गणेश चंद्र
2.चालक चंद्र राम
3.FM सोहन लाल
4FM राजेंद्र प्रसाद
5.FM जितेंद्र पाल
6.fm सुखदेव सिंह 
7.FM  दीपक  कुमार     

Exit mobile version