Site icon Khabribox

बागेश्वर: 351 ग्राम अवैध चरस के साथ एक युवक गिरफ्तार

यहां पुलिस ने 351 ग्राम अवैध चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। इस सम्बन्ध में युवक पर थाना हजा में FiR NO- 08/2022 US 8/20 NDPS act पंजीकृत किया गया।

गाड़ी में सवार व्यक्तियों के सामान की चेकिंग करने पर संदिग्ध अवस्था मिलने पर पूछताछ की गई

    श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय झिरौली के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कैलाश सिंह नेगी थाना झिरौली द्वारा दिनांकः 19-09-2022 को झिरौली पुलिस द्वारा समय 16.25 बजे सिंदूरी तिराहा पुलिस पुलिस सहायता केंद्र काफलीगैर के पास वाहन चेकिंग के दौरान बोलेरो टैक्सी वाहन जो बागेश्वर से हल्द्वानी की तरफ जा रही थी। गाड़ी में सवार व्यक्तियों के सामान की चेकिंग करने पर संदिग्ध अवस्था में एक व्यक्ति मिला पूछताछ करने पर व्यक्ति द्वारा अपना नाम नवीन पुत्र दयानंद निवासी वार्ड नंबर 3/4 नया अनाज मंडी के पीछे अनूप नगर थाना गन्नौर जिला सोनीपत हरियाणा बताया गया उक्त व्यक्ति की तलाशी लेने पर कब्जे से 351 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई।जिस सम्बन्ध में नवीन पर थाना हजा में FiR NO- 08/2022 US 8/20 NDPS act पंजीकृत किया गया।

अभियुक्त का विवरण-
नवीन पुत्र दयानंद, उम्र-33 वर्ष, निवासी- वार्ड नंबर 3/4, नया अनाज मंडी के पीछे अनूप नगर, थाना गनौर, जिला सोनीपत हरियाणा*

पुलिस टीम का विवरण
01- SHO कैलाश सिंह नेगी
02- Hcp  बालकृष्ण।
03- कानि0 ईश्वर सिंह।
04- कानि0 उमेश पन्त।
05- कानि0 विनोद जोशी।
06- कानि0 सुरेश आर्या ।
07- पी0आर0डी0 गिरीश तिवाड़ी।

Exit mobile version