Site icon Khabribox

बांग्लादेश एयरफोर्स का F-7 ट्रेनर एयरक्राफ्ट हुआ दुघर्टनाग्रस्त, एक की मौत, कई घायल

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। बाग्लादेश वायु सेना का एक F-7 ट्रेनर विमान आज दोपहर करीब 1:30 बजे (भारतीय समयानुसार 1:00 बजे) ढाका के उत्तरा क्षेत्र में दियाबारी इलाके में क्रैश हो गया।

घायलों को अस्पताल में किया भर्ती

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जो क्रैश होकर एक कॉलेज के ऊपर गिर पड़ा। इस संबंध में बांग्लादेश की सेना और फायर अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। दुर्घटना के समय स्कूल परिसर में बच्चे मौजूद थे। हादसे की जानकारी मिलते ही बांग्लादेश सेना के जवान और फायर सर्विस व सिविल डिफेंस की आठ यूनिट घटनास्थल पर पहुंच गई हैं और बचाव कार्य शुरू कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, F-7 ट्रेनर विमान दोपहर एक बजकर 6 मिनट पर उड़ान भरी और इसके 24 मिनट बाद एक बजकर 30 मिनट पर क्रैश हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हादसे में कम से कम 1 व्यक्ति की मौत की सूचना है और अन्य घायल बताए गए हैं। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Exit mobile version