Site icon Khabribox

जून की शुरुआत, गर्मी में तेजी से इजाफा, Zomato ने की यह खास अपील

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। जून का महीना है। तेजी से गर्मी में इजाफा हो रहा है। भयंकर लू चल रही है। जिससे लोग घर से निकलने से भी बच रहें हैं।

देश भर में गर्मी का प्रकोप जारी

वहीं ऐसे में जोमैटो (Zomato) ने अपने ग्राहकों से खास अनुरोध किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जोमैटो ने अनुरोध किया है कि वह दोपहर के समय ऑर्डर देने से बचें। जोमैटो ने X पर यह जानकारी दी। जिसमें एक पोस्ट में लिखा है, “कृपया दोपहर के समय ऑर्डर देने से बचें, जब तक कि बहुत ज़रूरी न हो।”

जोमैटो की खास अपील

देश भर में इस साल ज्यादा गर्मी पड़ रहीं हैं। लोगों को हीट वेव का सामना करना पड़ रहा है। जिस पर जोमैटो का यह अनुरोध गर्मी में डिलीवरी बॉय को होने वाली मुश्किलों को देखते हुए किया गया है।

Exit mobile version