Site icon Khabribox

भवाली: कैंची धाम के पास दिल्ली के श्रद्धालुओं की कार में लगी भीषण आग, जलकर राख, बाल-बाल बचे पर्यटक

भवाली (नैनीताल): बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन के लिए दिल्ली से आए श्रद्धालुओं की कार सोमवार दोपहर भवाली-कैंची धाम बाईपास के पास धू-धू कर जल उठी।

धू-धू कर जली कार

जानकारी के अनुसार कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि‌ हादसा सोमवार दोपहर का है। कार सड़क किनारे खड़ी थी जब उसमें अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि कार सड़क किनारे पार्क की गई थी और सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। कार में आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते उसने विकराल रूप ले लिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। बताया कि फिलहाल आग लगने के कारणों की जाँच की जा रही है, लेकिन राहत की बात यह है कि सभी श्रद्धालु पूरी तरह सुरक्षित हैं।

Exit mobile version