Site icon Khabribox

भवाली: विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में आने वाले भक्तों को जल्द मिलेगी यह सुविधा, एक क्लिक में पढ़िए

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले के भवाली में स्थित विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में बड़ी संख्या में भक्त पंहुचते है। देश दुनिया से लोग यहां आते है।

जाम से मिलेगी निजात

इसी बीच कैंची धाम से जुड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कैंची धाम में लगने वाले जाम से अब लोगों को जल्द निजात मिलेगी। जिसके बाद अब यहां से रातीघाट तक बाईपास का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए आगामी 15 अक्तूबर को अधिकारियों की टीम यहां आएगी और यहां का स्थलीय निरीक्षण करेगी। इससे लोगों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी।

Exit mobile version