Site icon Khabribox

भवाली: अनियंत्रित होकर नहर में गिरा पिकअप, दो लोग थे सवार, घायल को पंहुचाया अस्पताल

भवाली से जुड़ी खबर है। पुलिस उपाधीक्षक भवाली सुमित पांडेय कैंचीधाम से सुरक्षा/ यातायात व्यवस्था का जायजा लेकर भवाली की तरफ वापस आ रहे थे।

नहर में गिरा वाहन

तभी भवाली पेट्रोल पंप से आगे कुछ लोग थे। जब उन्होंने देखा तो एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर 15, 20 फिट नहर में गिर गया था।  घटना की सूचना मिलते ही बिना देरी किए पुलिस चालक नहर के पास पहुंचे। पास जाकर देखा तो वाहन में 02 लोग सवार थे। जिसमें से एक व्यक्ति सुरक्षित, तथा दूसरा घायल था। जिसके बाद घायल को हमराही तथा स्थानीय लोगों की सहायता से वाहन से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

बचाई जान

जिसमें सी.ओ. भवाली सुमित पाण्डे द्वारा समय पर घटना स्थल पर पहुंचकर पुलिस फोर्स के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन को कुशलतापूर्वक अंजाम दिया गया, जिससे घायल व्यक्ति की जान बच पाई।

Exit mobile version