Site icon Khabribox

भवाली: रोडवेज कर्मचारियों का ऐलान, इस दिन से करेंगे कार्य बहिष्कार

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले के भवाली में बीते सोमवार को फारसौली रोडवेज कार्यशाला में ऐलान किया गया है।

कार्यबहिष्कार का निर्णय

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड रोडवेज एंप्लॉयज यूनियन के क्षेत्रीय कुमाऊं मंत्री सतनाम सिंह के नेतृत्व में उत्तराखंड परिवहन निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर चेतावनी का बोर्ड लगाया गया। जिस पर कहा गया है कि 6 सूत्रीय मांगों के लिए 22 अक्तूबर की मध्य रात्रि से 48 घंटे का कार्य बहिष्कार किया जाएगा। बताया है कि 23 व 24 को आईएसबीटी देहरादून, हल्द्वानी बस स्टेशन, टनकपुर कार्यशाला पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं 5 नवंबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार किया जाएगा।

यह मांगे शामिल

इसमें 10 वर्षों से अधिक से कार्यरत विशेष श्रेणी/संविदा चालकों, परिचालकों, तकनीकी कर्मियों को तत्काल नियमित करने की मांग है, निजी बसों को राष्ट्रीयकृत राजमार्गों पर परमिट देने की अधिसूचना रद्द करने की मांग है। परिवहन निगम बस बेड़े में 500 बसें नई (130 बसों को छोड़कर) खरीदने व‌ खास दिल्ली कश्मीरी गेट, आनंद विहार से अवैध बसों का उत्तराखंड में संचालन तत्काल बंद करने की मांग है। साथ ही नैनीताल बस अड्डा परिवहन निगम को तत्काल वापस करने की मांग शामिल हैं।

Exit mobile version