Site icon Khabribox

भवाली: कैंची धाम में सुरक्षा सख्त,  बिहार हादसे के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर

भवाली (नैनीताल): बिहार के शीतला माता मंदिर में हुई दुखद भगदड़ और नौ श्रद्धालुओं की मौत के बाद उत्तराखंड का पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है।

पुलिस अलर्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके दृष्टिगत विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए कोतवाली भवाली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी है। साथ ही किसी भी अप्रिय घटना या आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ (SDRF) की संयुक्त टीम ने मंदिर परिसर में पूर्वाभ्यास (मॉकड्रिल) किया। इस दौरान भीड़ नियंत्रण, राहत कार्य और बचाव अभियानों का बारीकी से अभ्यास किया गया, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

तीसरी आंख से कड़ी निगरानी

​प्रभारी निरीक्षक भवाली, प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि मंदिर के अंदर और बाहर लगे CCTV कैमरों के जरिए हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है। मुख्य गेट और हाईवे पर पुलिस बल की मुस्तैदी बढ़ा दी गई है।जरूरत पड़ने पर उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार अतिरिक्त फोर्स की तैनाती भी की जाएगी।

Exit mobile version