Site icon Khabribox

भवाली: रानीखेत रोड बाईपास में जल्द बनकर तैयार होगा स्पान पुल, इतने करोड़ की धनराशि स्वीकृत

भवाली: सेनिटोरियम से रानीखेत रोड बाईपास में स्पान पुल बन रहा है। इसके बनने से लोगों को भवाली बाजार में लगने वाले जाम की समस्या से निजात मिलेगा।

एक माह में पुल में स्लैब बनाने का काम होगा पूरा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस पुल को बनाने का काम तेजी से किया जा रहा है। बाईपास में श्मशान घाट के पास शिप्रा नदी पर 30 मीटर स्पान पुल के लिए धनराशि भी स्वीकृत हुई है। इसके लिए 5.46 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हुई है। जिसके बाद लोनिवि ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर काम शुरू कर दिया है। स्पान पुल बनने से अल्मोड़ा, बागेश्वर, रानीखेत, पिथौरागढ़, धारचूला आनेजाने वाले यात्री भवाली बाजार के बजाय सेनिटोरियम से नैनीबैंड बाईपास होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

Exit mobile version