Site icon Khabribox

नैनीताल: भीम आर्मी के चीफ व आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद पर हुए हमले पर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने जताया आक्रोश

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां हल्द्वानी में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने भीम आर्मी के चीफ व आजाद समाज पार्टी ( कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद पर हुए हमले पर आक्रोश जताया है। मामले में सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेज हमलावरों पर कार्रवाई और चन्द्रशेखर को जेड प्लस की सुरक्षा देने की मांग की है।

चंद्रशेखर को मजबूत सुरक्षा देने की मांग

शुक्रवार को भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष नफीस अहमद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चन्द्रशेखर आजाद पर हुए हमले के विरोध में एसडीएम कोर्ट में प्रदर्शन किया। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेज हमलावरों पर कार्रवाई व चन्द्रशेखर को मजबूत सुरक्षा देने की मांग की।

मौजूद रहे

इस दौरान जीआर टम्टा, विकास कुमार, हरीश लोधी, विनोद कुमार, सुंदरलाल बौद्ध, बाल किशन राम, मोहनलाल आर्य, दीपक चनियाल, पीआर टम्टा, जीआर आर्य, बीएल आर्य, गजेंद्र सिंह, आरपी गंगोला, जीवन प्रकाश, प्रकाश बेरी, जगदीश चंद्र, सुनील कुमार, मुकेश चंद्र बौद्ध आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version