Site icon Khabribox

भीमताल: ग्राफिक एरा परिसर में आयोजित किताब कौतिक का हुआ समापन, हुए रंगारंग कार्यक्रम

भीमताल से जुड़ी खबर सामने आई है। भीमताल ग्राफिक एरा परिसर में किताब कौतिक का आयोजन किया गया।

रंगारंग कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

जिसका बीते कल शनिवार को समापन हो गया है। इस मौके पर रंगारंग कार्यक्रमों का भी‌ आयोजन किया गया। इस आयोजन में युवाओं ने जहां किताबों के बारे में जाना वहीं विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने सामाजिक जिम्मेदारियों का अहसास भी कराया।

यह लोग रहें मौजूद

इसके समापन कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार नवीन जोशी, घोड़ा पुस्तकालय के शुभम बधानी, डॉ. हेमचंद्र पांडे, उप्रेती सिस्टर, लेखक अशोक पांडे, द्वाराहाट के पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, शिक्षक और लेखक दिनेश कर्नाटक, पूर्व निदेशक चिकित्सा उत्तराखंड डॉ. एलएम उप्रेती, राज्य आंदोलनकारी चारु तिवारी, जड़ी बूटी विशेषज्ञ डॉ. बीएस कालाकोटी, डायरेक्टर डीआरडीओ डॉ. सतीश पंत मौजूद रहे।

Exit mobile version