Site icon Khabribox

भीमताल: पुलिस का एक्शन, अवैध चरस की तस्करी कर रहे चालक को किया गिरफ्तार

भीमताल से जुड़ी खबर सामने आई है। भीमताल में नशे‌ के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में जगदीप नेगी थानाध्यक्ष भीमताल के नेतृत्व में थाना पुलिस टीम द्वारा चैंकिग के दौरान बाईपास रोड पर पुलिया के पास चैकिंग करते समय‌ वाहन सं0 UK04TB 1221 बोलेरो को चैक किये जाने पर तथा टैक्सी गाड़ी को खाली बिना सवारी के लिए जाने के कारण शक होने पर वाहन की तलाशी ली तो ड्राइविंग सीट के नीचे बैग को चैक किया तो बैग में चरस बरामद की गई तथा चालक सुरेश चन्द पुत्र रमेश चन्द निवासी हरिनगर नरतौला मुक्तेश्वर जिला नैनीताल उम्र 40 वर्ष को गिरफ्तार कर थाना भीमताल पर मु0अ0सं0 47/24 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट बनाम सुरेश चन्द पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तारी टीम रहीं शामिल

1 उ०नि० गगनदीप सिंह
2-उ० नि० गुरविंदर
3 कानि० ललित आगरी
4 कानि० नरेश परिहार
5 का० चालक शेर सिंह

Exit mobile version