भीमताल: काठगोदाम और रानीबाग के बीच गुलाब घाटी में लगने वाले जाम से अब पर्यटकों और स्थानीय जनता को जल्द निजात मिलेगी।
जल्द शुरू होगा काम
मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि काठगोदाम से दानी जाला होते हुए अमृतपुर (HMT) तक नए बाईपास मार्ग के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री की ओर से ₹18 करोड़ 22 लाख की वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। सरकार ने इस महत्वपूर्ण बाईपास के निर्माण को तीन चरणों में बांटा है। जिसके लिए धनराशि भी जारी की गई है।
• प्रथम चरण: पहाड़ी कटान के कार्य के लिए ₹1 करोड़ 75 लाख का शासनादेश जारी।
• द्वितीय चरण: सड़क निर्माण कार्य के लिए ₹4 करोड़ 69 लाख की राशि स्वीकृत।
• तृतीय चरण: बाईपास मार्ग पर पुल निर्माण का कार्य किया जाएगा, जिसकी प्रस्तावित लागत ₹11 करोड़ 77 लाख है।
लोगों को मिलेगी राहत
गुलाब घाटी के पास अक्सर लगने वाले जाम के कारण भीमताल, नैनीताल और अन्य पहाड़ी क्षेत्रों की ओर जाने वाले पर्यटकों और स्थानीय निवासियों को घंटों परेशान होना पड़ता था। जिस पर कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने बताया कि जनता की इसी परेशानी को देखते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री से इस बाईपास की मांग की थी।
भीमताल: जाम से मिलेगी मुक्ति: इस बाईपास के लिए इतने करोड़ मंजूर, जल्द शुरू होगा कार्य