Site icon Khabribox

भीमताल में सजेगा संस्कृति का महाकुंभ: 16 से 21 जुलाई तक आयोजित होगा ‘हरेला महोत्सव’, दिग्गज कलाकारों की प्रस्तुति और खेल स्पर्धाएं होंगी खास

भीमताल: कुमाऊं की समृद्ध लोक संस्कृति और प्रकृति के संरक्षण का प्रतीक ‘हरेला महोत्सव-2026’ का आयोजन किया जाएगा।

महोत्सव का आयोजन

जिसमें भीमताल में 16 से 21 जुलाई तक यह 6 दिवसीय ऐतिहासिक महोत्सव चलेगा। नगर पालिका परिषद भीमताल की अध्यक्ष सीमा टम्टा ने बताया कि इस वर्ष महोत्सव को अधिक आकर्षक और युवा-केंद्रित बनाया गया है। महोत्सव के दौरान खेल गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिसमें वॉलीबॉल और तैराकी प्रतियोगिताएं युवाओं के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगी। इसके साथ ही, लोक कला को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘मां केंचुला त्रिवेणी संगम समिति’ द्वारा रामलीला मैदान में एक विशेष ऐपण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता ‘सामान्य ऐपण’ और ‘शिव पीठ लक्ष्मी चौकी ऐपण’ दो श्रेणियों में बंटी होगी, जिसमें विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा।

कलाकार होंगे शामिल

महोत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं को यादगार बनाने के लिए राज्य के सुप्रसिद्ध लोक कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। अध्यक्ष सीमा टम्टा ने जानकारी दी कि कुमाऊंनी संगीत जगत के लोकप्रिय गायक जितेन्द्र तोमक्याल, माया उपाध्याय और राकेश खनवाल अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

Exit mobile version