Site icon Khabribox

भीमताल: विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में सुगम होगा यातायात, जानें कब से चालू होगा बाइपास

भीमताल से जुड़ी खबर सामने आई है। विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम की यात्रा सुगम बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

दिए जरूरी निर्देश

इसी क्रम में यहां 15 जून, 2026 तक बाईपास भी चालू जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में बीते दिनों भीमताल पहुंचे लोक निर्माण विभाग मंत्री सतपाल महाराज ने योजना की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को तय समय पर काम पूरा करने के साथ ही गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कैंची धाम आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की यात्रा को सरल, सुगम और सुरक्षित बनाया जाए। यह बाईपास 18.2 किलोमीटर लंबा है। भवाली सेनिटोरियम से शुरू होकर रातिघाट होते हुए पाडली तक बनना है। इसमें दो चरणों में काम पूरा हो चुका है। वहीं दूसरे चरण के कार्य में 10.22 किलोमीटर में पहाड़ कटान पूरा हो गया है। अब पुल अन्य कार्य होने हैं। वहीं बैली ब्रिज का निर्माण कार्य पर्यटन सीजन शुरू होने से पहले तैयार हो जाता है तो पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले लोगों को भी राहत मिलेगी और लंबे समय तक जाम से जूझना नहीं पड़ेगा।

Exit mobile version