Site icon Khabribox

भोजपुरी अभिनेत्री अमृता पांडेय ने किया सुसाइड, WhatsApp स्टेटस पर डाली थी यह पोस्ट

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी खबर सामने आई है। भोजपुरी अभिनेत्री अमृता पांडेय का कमरे में संदिग्ध हालातों में फंदे से शव लटका मिला।

अन्नपूर्णा’ के नाम से मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मशहूर भोजपुरी अभिनेत्री अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय का बीते कल शनिवार देर शाम कमरे में संदिग्ध हालत में शव मिलने से हड़कंप मच गया। जोगसर थाना क्षेत्र के आदमपुर जहाज घाट स्थित दिव्यधर्म अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 104 में अभिनेत्री की लाश पंखे के सहारे साड़ी के फंदे से झूलती मिली। जिसके बाद उन्हें परिजन अस्पताल लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजनों ने फौरन पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

व्हाट्सएप पर डाला था यह स्टेटस

रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेत्री ने मरने से पहले अपने वॉट्सऐप पर एक अजीब स्टेटस लगाया था।  इसमें लिखा था, “क्यों दो नाव पर सवार थी उसकी जिंदगी, हमने नाव डूबाकर उसका सफर आसान कर दिया।” अभिनेत्री अमृता पांडेय ने भोजपुरी और हिंदी दोनों भाषाओं की कई फिल्मों, टीवी सीरियल, वेब सीरीज और विज्ञापनों में काम किया था।

Exit mobile version