Site icon Khabribox

भवाली: कैंची हाईवे पर जाम से मिलेगी मुक्ति, सैनिटोरियम-पाडली बाईपास पर बनकर तैयार हुआ बैली ब्रिज


अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित प्रसिद्ध कैंची धाम क्षेत्र में आए दिन लगने वाले भीषण जाम से अब स्थानीय लोगों और पर्यटकों को बड़ी राहत मिलने जा रही है।

लोगों को मिलेगी राहत

जानकारी के अनुसार सैनिटोरियम-पाडली बाईपास मार्ग पर शिप्रा नदी के ऊपर बनकर तैयार हुए नए बैली ब्रिज का निर्माण कार्य पूरी तरह संपन्न हो चुका है। गुरुवार शाम से इस नवनिर्मित ब्रिज पर वाहनों की आवाजाही को हरी झंडी दे दी गई है। इसी के तहत सैनिटोरियम से पाडली तक करीब 18 किलोमीटर लंबे बाईपास मार्ग का निर्माण कार्य तेजी से पूरा किया गया। शिप्रा नदी क्षेत्र में इस महत्वपूर्ण बैली ब्रिज के तैयार होने के बाद अब यह पूरा बाईपास रूट यातायात के लिए पूरी तरह सुचारू हो जाएगा। अल्मोड़ा और हल्द्वानी के बीच सफर करने वाले यात्रियों को अब कैंची के मुख्य बाजार और मंदिर क्षेत्र से होकर नहीं गुजरना पड़ेगा, जिससे उनका कीमती समय बचेगा। कैंची और अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे को जाम की समस्या से पूरी तरह मुक्त करने के लिए प्रशासन लंबे समय से प्रयासरत था।

Exit mobile version