घोड़ाखाल के धुलई में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
जानें पूरा मामला
जानकारी के अनुसार सुरेश चंद्र (42) पुत्र गोवर्धन निवासी धुलई घोड़ाखाल ने मंगलवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने ग्राम प्रधान गणेश जोशी समेत अन्य ग्रामीणों को सूचना दी। आनन-फानन में उसे सीएचसी भवाली ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
वाहन चालक था सुरेश
प्रधान गणेश जोशी ने बताया कि सुरेश वाहन चालक था। उसकी पत्नी बाहर रहती थी। अस्पताल के डॉ. जलिश अंसारी ने बताया कि युवक की अस्पताल लाने से पहले ही मौत हो गई थी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का माना जा रहा है। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों के अनुसार सुरेश इन दिनों डिप्रेशन में था।