Site icon Khabribox

उत्तराखंड नर्सिंग सर्विसेज एसोसिएशन के जिला कार्यकारिणी का द्विवार्षिक अधिवेशन, इन्हें मिली यह जिम्मेदारी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में बीते कल मंगलवार दिनांक 27/8/2024 को उत्तराखंड नर्सिंग सर्विसेज एसोसिएशन के जिला कार्यकारिणी का द्विवार्षिक अधिवेशन का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम का आयोजन

जो चैन राय महिला अस्पताल हरिद्वार में संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम प्रांतीय कार्यकारिणी के दिशा निर्देश में भारती जुयाल, प्रदेश महामंत्री एलवीना मैथयु एवं प्रदेश प्रभारी गिरीश उनियाल की उपस्तिथि में संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी वर्तमान में वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ मनीष दत्त ,सीएमएस डॉक्टर सी पी त्रिपाठी जिला अस्पताल हरिद्वार, डॉक्टर राजेश गुप्ता सीएमएस मेला  उप जिला अस्पताल ,डॉक्टर यशपाल तोमर पीएचएमएस के जिला अध्यक्ष अतिथि के रूप में कार्यक्रम में रहें।

इन्हें दी गई विदाई

जिसमें गिरीश चंद्र को जिला अध्यक्ष (जो कि वर्तमान में प्रांतीय उत्तराखंड नर्सिंग सर्विसेज एसोसिएशन के उपाध्यक्ष के पद पर भी कार्यरत हैं)। हिमांशु जोशी को जिला सचिव व सीमा धीमान को जिला कोषाध्यक्ष, संरक्षक चुना गया।  प्रदेश चुनाव प्रभारी गिरीश उनियाल ने उपरोक्त चुने गए पदाधिकारियों को संघ की विधि द्वारा स्थापित गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों द्वारा  निवर्तमान  अध्यक्ष श्रीमती सुधा तिवारी, सचिव हेमवती, कोषाध्यक्ष कुमारी हिमानी को शॉल भेंट कर विदाई दी गयी।

किया गया सम्मानित

इसी क्रम में राकेश अग्रवाल सहायक नर्सिंग अधिक्षिका (जिनका नर्सिंग संवर्ग के सर्वोच्च पद निदेशक नर्सिंग के पद) पर होने हेतु पुष्पगुच्छ देकर कार्यकारिणी द्वारा सम्मानित किया गया।

रहें मौजूद

कार्यक्रम में उषा देवी, वेणु नंदा (प्रभारी सहायक नर्सिंग अधिक्षिका), सुषमा, मनोरमा राय, श्रीमती एल्ली यम्मा थॉमस, अनीता जैन, बबनी देवी, अनीता सिंह, बबिता, सुशीला पंवार, मीनाक्षी अधिकारी, शारदा देवी,अध्यक्ष लैब तकनीशियन महावीर चौहान, अध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी दिनेश लखेड़ा, आरती वर्मा, सुनीता रावत, सुशीला शशि, विजयश्री, रामशंकर, काला एवं जनपद के समस्त नर्सिंग अधिकारी मौजूद रहें।

Exit mobile version