Site icon Khabribox

पूर्व विश्व चैंपियन और ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू की बड़ी उपलब्धि, राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। पूर्व विश्व चैंपियन और ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू ने शानदार प्रदर्शन के साथ गोल्ड मेडल जीता है।

जीता स्वर्ण पदक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मीराबाई चानू ने बीते सोमवार को अहमदाबाद में राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है। इसमें चानू ने कुल 193 किलोग्राम (स्नैच में 84 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 109 किलोग्राम) भार उठाकर शीर्ष स्थान हासिल किया और ग्लासगो में होने वाले 2026 राष्ट्रमंडल खेलों के लिए सीधे क्वालीफाई किया है।

जताई खुशी

जिसके बाद उन्होंने अपनी जीत के बाद कहा कि “मैं अहमदाबाद में स्वर्ण पदक जीतकर वाकई बहुत खुश हूँ। पेरिस ओलंपिक के एक साल बाद घरेलू धरती पर प्रतिस्पर्धा करना इस पल को और भी खास बना देता है, और दर्शकों के समर्थन ने मुझे बहुत प्रेरित किया। यह जीत अथक परिश्रम, मेरे कोचों के मार्गदर्शन और देश के निरंतर प्रोत्साहन का परिणाम है। अक्टूबर में होने वाली विश्व चैंपियनशिप की तैयारी के लिए यह मेरे आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला है, और मैं अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत को गौरवान्वित करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन जारी रखूंगी।”

Exit mobile version