Site icon Khabribox

16 बार के वर्ल्ड चैंपियन जॉन सीना का बड़ा ऐलान, WWE से किया सन्यास का ऐलान, इस दिन खेलेंगे अपना आखिरी मुकाबला

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। दुनिया भर में WWE के फैंस है। इसी बीच एक  खबर सामने आई है। WWE के 16 बार के वर्ल्ड चैंपियन जॉन सीना ने बड़ा ऐलान किया है।

जॉन सीना का ऐलान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जॉन सीना ने रिंग से रिटायरमेंट का एलान किया है। उन्होंने टोरंटो में मनी इन द बैंक प्रिमियम लाइव इवेंट के दौरान यह घोषणा की है। सीना ने रिंग के अंदर कहा- “आज, मैं WWE से अपनी रिटायरमेंट का एलान करता हूं”। साथ ही बताया कि रेसलमेनिया 41 उनका रेसलमेनिया में आखिरी प्रदर्शन होगा और वे दिसंबर 2025 तक रेसल करते रहेंगे। जिसके बाद वह साल 2025 में आखिरी बार डब्ल्यूडब्ल्यूई रिंग में नजर आएंगे।

2025 में होगा आखिरी प्रदर्शन

उन्होंने संबोधित करते हुए कहा, “मैं यहां क्यों हूं? आज रात में आधिकारिक तौर पर डब्ल्यूडब्ल्यूई से अपने संन्यास की घोषणा करता हूं।” साथ ही प्रशंसकों को उनके वर्षों के समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक जॉन सीना का WWE में एक शानदार करियर रहा है। उन्होंने 2002 में WWE में अपना डेब्यू किया। वह 16 बार के विश्व चैंपियन हैं। 3 बार वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीता और 2 बार रॉयल रंबल जीता है। उनका WWE करियर काफी शानदार रहा है। दुनिया भर के साथ ही भारत में भी उनकी बड़ी संख्या में फैन फालोइंग है।

Exit mobile version