Site icon Khabribox

बिग ब्रेकिंग: अल्मोड़ा में बड़ा हादसा, कोसी नदी में डूबने से दो छात्रों की मौत

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा जिले से एक बेहद दुखद और दर्दनाक खबर सामने आ रही है। यहां देवस्थल के पास कोसी नदी में नहाने गए दो युवकों की पानी में डूबने से मौत हो गई है।

दो युवकों की मौत

मिली जानकारी के अनुसार प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों मृतक छात्र थे और अल्मोड़ा में रहकर अपनी पढ़ाई कर रहे थे। मृतकों में से एक युवक बागेश्वर का निवासी बताया जा रहा है, जबकि दूसरा युवक लमगड़ा का रहने वाला है। मृतक धीरज गढ़िया, निवासी बागेश्वर ऑनलाइन जॉब करता है। सोनू कनवाल, निवासी लमगड़ा एमोजॉन में काम करता है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक देवस्थल के समीप कोसी नदी में नहाने के लिए उतरे थे। इसी दौरान नदी की गहराई का अंदाजा न होने के कारण दोनों पानी के तेज बहाव और गहराई की चपेट में आ गए और डूब गए। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है। अपडेट के लिए बनें रहें।

Exit mobile version