Site icon Khabribox

बिग ब्रेकिंग: नेपाल में 22 यात्रियों को ले जा रहा विमान लापता, 4 भारतीय भी सवार, तलाश के लिए दो निजी हेलीकॉप्टर तैनात

नेपाल से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। नेपाल में पोखरा से जोमसोम जा रहा यात्री विमान लापता हो गया है।‌ इस विमान ने पोखरा से जोमसोम के लिए उड़ान भरी थी। बताया जा रहा है कि यहां पोखरा से जोमसोम के लिए उड़ान भरने वाले तारा एयरलाइंस के विमान का संपर्क टूट गया है।

22 यात्री थे सवार-

इस विमान में चालक दल सहित 22 यात्री थे। विमान में 4 भारतीय और 3 जापानी नागरिक सवार हैं। शेष नेपाली नागरिक थे। एयरपोर्ट अथॉरिटी का कहना है कि सुबह 10.35 बजे से विमान से कोई संपर्क नहीं हो पाया है। अधिकारियों ने बताया कि विमान केवल 15 मिनट की उड़ान पर था और इसमें 22 यात्री सवार हैं। बता दें कि तारा एयर कंपनी मुख्य रूप से कनाडा में निर्मित ट्विन ओटर विमानों को उड़ाता है।

विमान तलाश के लिए दो निजी हेलीकॉप्टर तैनात-

नेपाल के गृह मंत्रालय ने लापता विमान की तलाश के लिए मस्टैंग और पोखरा से दो निजी हेलीकॉप्टर तैनात किए हैं। नेपाल सेना के हेलिकॉप्टर को भी तलाशी अभियान के लिए तैनात करने की तैयारी की जा रही है।

Exit mobile version