April 19, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

भारतीय सेना में बड़ा बदलाव, पहली बार 5 महिला अधिकारियों को कर्नल रैंक पर मिला प्रमोशन


भारतीय सेना से जुड़ी अच्छी खबर सामने आई है। भारतीय सेना में महिला पदोन्नत मामले में रक्षा मंत्रालय ने  एक बड़ा फैसला किया है। भारतीय सेना के एक सेलेक्शन बोर्ड ने गणना योग्य सेवा के 26 साल पूरे होने के बाद पांच महिला अधिकारियों को कर्नल रैंक पर प्रमोशन देने का रास्ता साफ कर दिया है। जिसे बड़ा ऐतिहासिक फैसला माना जा रहा है।

5 महिला अधिकारियों को कर्नल रैंक पर किया जाएगा पदोन्नत-

भारतीय सेना में पहली बार 5 महिला अधिकारियों को कर्नल रैंक पर पदोन्नति मिलेगी। इन्हें कर्नल रैंक के लिए चुना गया है। 

इन 5 महिलाओं को मिलेगी कर्नल रैंक पर पदोन्नति-

जिसमें कोर ऑफ सिग्नल से लेफ्टिनेंट कर्नल संगीता सरदाना, ईएमई कोर से लेफ्टिनेंट कर्नल सोनिया आनंद, लेफ्टिनेंट कर्नल नवनीत दुग्गल, लेफ्टिनेंट कर्नल रिचा सागर और कोर ऑफ इंजीनियर्स से लेफ्टिनेंट कर्नल रीनू खन्ना का नाम शामिल किया गया है।