Site icon Khabribox

बड़ी खबर: अमेरिका से परमाणु समझौते की चर्चा के बीच ईरान के बंदरगाह में हुआ भीषण विस्फोट धमाका, 500 से ज्यादा लोग घायल, 04 की मौत की सूचना

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। ईरान के बंदर अब्बास शहर में आज शनिवार को एक धमाका होने‌ से हड़कंप मच गया।

बंदरगाह पर भीषण विस्फोट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ओमान में अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु वार्ता का तीसरा दौर चल रहा है। इसी बीच यहां बंदर अब्बास शहर के शाहिद राजी बंदरगाह पर धमाका हुआ है। इससे घटनास्थल पर आग लग गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें 500 से ज्यादा लोग घायल बताए‌ गये‌ है। जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि 4 लोगों की मौत की सूचना है। बंदरगाह की गतिविधियों को रोक दिया गया है। यह विस्फोट इतना खतरनाक था की इसके बाद घटनास्थल से कई किलोमीटर दूर मौजूद घरों की खिड़कियां भी टूट गईं। वहीं पूरा इलाका धुएं के गुब्बार में लिपट गया।

घायलों की संख्या 500 पार

रिपोर्ट्स के मुताबिक विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल पाया है। ईरानी सरकारी टीवी ने बताया कि इस विस्फोट में घायलों की संख्या 406 हो चुकी है। इसके बाद यह जानकारी सामने आई कि इस घटना में घायल हुए लोगों की संख्या बढ़कर 516 हो गई है। राहत-बचाव कार्य जारी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरानी सरकारी मीडिया ने जानकारी दी। बताया कि दक्षिणी ईरान के बंदर अब्बास में शाहिद राजाई बंदरगाह पर शनिवार को एक शक्तिशाली विस्फोट हुआ‌। विस्फोट शाहिद राजाई बंदरगाह के घाट क्षेत्र में रखे गए कंटेनरों से हुआ, जो ईरान के कंटेनर यातायात, तेल भंडारण और पेट्रोकेमिकल संचालन के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र है।

Exit mobile version