देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। महाराष्ट्र के मौजूदा राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को NDA का उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया गया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दी जानकारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगी है। आज रविवार को उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए महाराष्ट्र के राज्यपाल और भाजपा नेता सीपी राधाकृष्णन को राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (NDA) का उम्मीदवार घोषित किया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इसकी जानकारी दी है। जिस पर उन्होंने उम्मीदवार की घोषणा करते हुए कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में आयोजित भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में सर्वसम्मति से महाराष्ट्र के राज्यपाल राधाकृष्णन को NDA का उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बनाने का फैसला लिया गया है।” उन्होंने आगे कहा, “हम विपक्ष से भी इस संबंध में बात करेंगे। हमें उनका समर्थन भी प्राप्त करना चाहिए ताकि हम मिलकर उपराष्ट्रपति पद के लिए निर्विरोध चुनाव सुनिश्चित कर सकें।”