Site icon Khabribox

बड़ी खबर: गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने दिया इस्तीफा, हाल ही में पद छोड़ने वाले भाजपा के चौथे मुख्यमंत्री

गुजरात से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणीने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। विजय रुपाणी ने राज्यपाल आचार्य देवव्रत को अपना इस्तीफा सौंपा।

मुख्यमंत्री पद से विजय रुपाणी का इस्तीफा-

जिसके बाद विजय रुपाणी हाल के महीनों में पद छोड़ने वाले भाजपा के चौथे मुख्यमंत्री हैं। इससे पहले जुलाई में बीएस येदियुरप्पा ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दिया था। वही उत्तराखंड में 2 बार मुख्यमंत्री बदले गये। जिसमें त्रिवेंद्र रावत की जगह तीरथ सिंह रिवर को मुख्यमंत्री बनाया गया। तीरथ सिंह रावत ने चार महीने बाद इस्तीफा दे दिया। उनके बाद पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री है।

Exit mobile version