Site icon Khabribox

बड़ी खबर: उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव बनें IAS आनंद बर्द्धन, इस दिन से संभालेंगे पदभार

उत्तराखंड से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड को नया मुख्य सचिव मिल गया है। उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आनंद वर्धन को उत्तराखंड का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।

जारी हुआ आदेश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में सरकार ने आदेश भी जारी कर दिया है। उत्तराखंड की वर्तमान मुख्य सचिव राधा रतूड़ी का कार्यकाल 31 मार्च को समाप्त हो रहा है। उनकी जगह वरिष्ठ आईएएस अधिकारी की नियुक्ति की गई है। आनंद बर्द्धन एक अप्रैल को पदभार ग्रहण करेंगे। आनंद वर्धन 1992 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। 2027 में रिटायर हो जाएंगे।

Exit mobile version